बहराइच। पॉवर कॉरपोरेशन की ओर से चलाया जा रहा अभियान बुधवार को भी जारी रहा। इस दौरान विभाग की टीम ने सात लोगों के खिलाफ विद्युत चोरी का मुकदमा दर्ज कराते हुए ढाई लाख से अधिक की बकाया वसूली की। टीम ने पांच लाख 35 हजार रुपये के 16 बकायेदारों के कनेक्शन काटकर शीघ्र बकाया जमा करने की चेतावनी दी।
बुधवार को टीम ने शहर के मोहल्ला मेवातीपुरा, बड़ीहाट व कानूनगोपुरा दक्षिणी में छापा मारकर अजरुद्दीन, कल्लू गांधी, दानिश मुख्तार, अफसर खान, शमा परवीन, गुफरान अहमद और अशोक पंचवानी के खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज किया। अभियान के दौरान टीम ने पांच लाख 35 हजार के 16 बकायेदारों के कनेक्शन काटकर दो लाख 55 हजार की वसूली मौके पर की। एसडीओ विजय कुमार ने बताया कि शासन के निर्देश पर अभियान चलाया जा रहा है।