फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंग्रेजी व कंप्यूटर की परीक्षा से 4,858 गैरहाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित बोर्ड परीक्षाओं में बुधवार को दोनों पालियों में हाईस्कूल में अंग्रेजी व इंटरमीडिएट में व्यावसायिक शिक्षा, कंप्यूटर, वनस्पति विज्ञान व कृषि विषय की परीक्षाओं का आयोजन किया गया। दोनों पालियों में 27483 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। दोनों पालियों में 4,858 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए।
विज्ञापन

प्रथम पाली में हाईस्कूल की अंग्रेजी व इंटरमीडिएट की व्यावसायिक शिक्षा विषय की परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा में हाईस्कूल में पंजीकृत 31798 छात्र-छात्राओं के सापेक्ष 26954 परीक्षार्थी ही उपस्थित रहे। प्रथम पाली में 4,844 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए। इंटरमीडिएट की व्यावसायिक शिक्षा की परीक्षा में पंजीकृत 251 परीक्षार्थियों में 233 परीक्षार्थी ही उपस्थित रहे। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की कंप्यूटर, वनस्पति विज्ञान व कृषि विषय की परीक्षाओं का आयोजन किया गया। इसमें पंजीकृत 341 छात्र-छात्राओं के सापेक्ष 296 परीक्षार्थी ही परीक्षा में मौजूद रहे। दोनों पालियों की परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संचालित हुई। इस दौरान डीएम, एसपी व बीएसए समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें