फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी ने की थी महिला व उसके बेटे की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। रुपईडीहा थाना क्षेत्र में हुए मां-बेटे के दोहरे हत्याकांड का खुलासा पुलिस ने बुधवार को कर दिया। प्रेमी ने ही मां और उसके बेटे की हत्या की थी। प्रेमिका के शादी का दबाव बनाने से तंग आकर प्रेमी ने अपने साथी के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया था घटना का राजफाश करने में एसओजी ने अहम भूमिका निभाई। पकड़े गए दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्जकर जेल भेज दिया गया है। घटना का खुलासा करने वाली टीम को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

मूर्तिहा कोतवाली क्षेत्र के कठौतिया गांव निवासी कलावती का शव 29 मार्च को रुपईडीहा थाना क्षेत्र के सिवान गांव में अरहर के खेत में मिला था। अज्ञात होने के साथ शव काफी सड़ चुका था। शव मिलने के बाद घटना का खुलासा करने के लिए एसपी केशव चौधरी ने थाने की पुलिस के साथ एसओजी टीम को जिम्मेदारी सौंपी। एसपी के निर्देश पर एसओजी प्रभारी मुकेश सिंह ने अपनी और थाने की टीम के साथ मिलकर शव की शिनाख्त कराई। शव की शिनाख्त मृत महिला के बेटे ने की।
शिनाख्त होने के बाद घटना का राजफाश परत दर परत होने लगा। एएसपी ग्रामीण अशोक कुमार ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि महिला को उसका पति काफी दिनों से छोड़कर अपनी ससुराल पीलीभीत रह रहा है। महिला अपने छह बच्चों के साथ कठौतियां गांव में रहती थी। इसी गांव में रुपईडीहा थाना क्षेत्र के भरहा गांव निवासी रामकुमार की रिश्तेदारी है। यहां आने-जाने के दौरान रामकुमार का कलावती से प्रेम-प्रसंग हो गया। दोनों के बीच प्यार बढ़ा तो प्रेमिका ने प्रेमी से शादी करने की बात कह दी। इसके बाद वह शादी करने की जिद करने लगी। एएसपी ग्रामीण ने बताया कि प्रेमी अपनी प्रेमिका से विवाह नहीं करना चाहता था, लेकिन प्रेमिका लगातार शादी का दबाव बना रही थी जिससे तंग आकर रामकुमार ने साथी विनोद कुमार निवासी काजीपुरवा थाना फरधान जनपद खीरी के साथ मिलकर प्रेमिका की हत्या करने की ठान ली।
विज्ञापन

रामकुमार ने बीती 23 मार्च को प्रेमिका को मिलने के लिए मिहींपुरवा बाजार बुलाया। प्रेमिका अपने 11 वर्षीय बेटे राजकुमार को लेकर प्रेमी से मिलने पहुंची। मिहींपुरवा बाजार से प्रेमी रामकुमार अपने साथी के साथ प्रेमिका व उसके बच्चे को लेकर सरयू नहर अटहवा पहुंचा। बेटे को समोसा देकर कुछ दूर पर बैठा दिया। उसके बाद अरहर के खेत में ले जाकर प्रेमिका की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। हत्या का राज न खुल जाए इस वजह से बच्चे को भी अटहवा जंगल ले गया और गला दबाकर हत्या कर दी। बाद में दोनों शवों को जंगल में फेंक दिया। एसओजी टीम ने मुखबिर के जरिए घटना का राजफाश करते हुए दोनों आरोपियों को खानपुर नहर पुलिया के पास रुपईडीहा पुलिस के साथ दबोच लिया। पकड़े गए दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
कलावती के हाथ में टैटू बना था। महिला का शव सड़ जाने के कारण शिनाख्त नहीं हो पा रही थी, लेकिन जैसे ही बेटे को पता चला कि कोई शव मिला है तो वह शव देखने पहुंचा। हाथ में टैटू देखकर उसने मां की पहचान की और बताया कि मां के साथ छोटा भाई भी घर से निकला था। उसके बाद पुलिस ने परिजनों की मदद से चार अप्रैल को बेटे का शव भी बरामद कर लिया
दोहरे हत्याकांड का खुलासा करने में रुपईडीहा थानाध्यक्ष प्रमोद त्रिपाठी, एसओजी प्रभारी मुकेश सिंह, एसआई रुदल सिंह, एसआई प्रेमचंद यादव, एसओजी टीम के अश्वनी चौधरी, विजय पटेल व सुरेश गुप्ता समेत अन्य लोग शामिल रहे।
पूछताछ के दौरान आरोपी रामकुमार ने बताया कि महिला की उम्र बहुत अधिक थी। इस वजह से वह शादी नहीं करना चाहता था, लेकिन महिला लगातार शादी का दबाव बना रही थी। इसके चलते महिला को रास्ते से हटाने का फैसला लिया। महिला अपने साथ छोटे बच्चे को लेकर आई थी। पोल खुल न जाए इसलिए उसकी भी हत्या कर दी गई। दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। खुलासा करने वाली टीम को 25 हजार रुपये के इनाम से सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन

- अशोक कुमार, एएसपी, ग्रामीण बहराइच
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें