फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्शन कर लौट रहे दो श्रद्धालु ट्रैक्टर-ट्रॉली से गिरे, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खैरीघाट (बहराइच)। ओरीदास बाबा मंदिर से दर्शन कर ट्रैक्टर-ट्रॉली पर बैठकर लौट रहे दो श्रद्धालुओं की गिरने से मौत हो गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हरदी थाना क्षेत्र के पिपरीमोहन निवासी 55 वर्षीय बिंधेराम पुत्र सत्तन व 55 वर्षीय बाऊर पुत्र गिरिजा अपने गांव के अन्य लोगों के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली पर बैठकर इसी थाना क्षेत्र में स्थित बभनौटी ओरीदास बाबा मंदिर में दर्शन के लिए गए थे।
विज्ञापन

बताया जाता है कि दर्शन कर सब लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार होकर घर लौट रहे थे। मंदिर से कुछ दूर झटका लगने पर दोनों श्रद्धालु नीचे गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के लिए दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें