फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असमंजस में फंसे प्रधान जी, वोट दें या परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। विधान परिषद सदस्य के लिए नौ अप्रैल को मतदान होगा। इसी बीच डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय से संबद्ध विधि कॉलेजों में एलएलबी की परीक्षाएं भी शुक्रवार से शुरू हो गईं हैं। एलएलबी की परीक्षा देने वालों में लगभग सौ से अधिक परीक्षार्थी ऐसे हैं जो वर्तमान समय में ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य व जिला पंचायत सदस्य जैसे पदों पर आसीन हैं। ऐसे में उनके सामने असमंजस की स्थिति उत्पन्न हो गई है कि नौ अप्रैल को मतदान करें या परीक्षा दें।
विज्ञापन

जिले में एमएलसी का चुनाव नौ अप्रैल को होगा। इसके लिए सपा व भाजपा प्रत्याशी विभिन्न स्थानों पर सभा कर ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों व सभासदों समेत अन्य मतदाताओं को अपने पक्ष में करने की अपील कर रहे हैं। मतदाता भी अपने-अपने प्रत्याशी के समर्थन में मतदान की तैयारी कर रहे हैं। इसी बीच डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में एलएलबी की परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। मतदान वाले दिन ही विश्वविद्यालय की ओर से परीक्षाओं का आयोजन किया गया है। इस परीक्षा में लगभग सौ से अधिक परीक्षार्थी ऐसे हैं जिन्हें एमएलसी चुनाव में मतदान करना है।
ऐसे में उनके सामने ऊहापोह की स्थिति उत्पन्न हो गई है कि परीक्षा दें या मतदान करें। इसे देखते हुए पयागपुर के भाजपा विधायक सुभाष त्रिपाठी के अनुरोध पर किसान स्नातकोत्तर महाविद्यालय प्रबंध समिति के सचिव मेजर डॉ. एसपी सिंह ने विश्वविद्यालय के कुलपति को पत्र भेजकर नौ अप्रैल को होने वाली परीक्षा की तिथि में परिवर्तन करने की मांग की है जिससे परीक्षा व चुनाव दोनों ही बेहतर तरीके से आयोजित हो सकें। एसपी सिंह ने बताया कि एमएलसी चुनाव व परीक्षा एक ही दिन होने के कारण परेशानियां आ सकती हैं। ऐसे में कुलपति को नौ अप्रैल को होने वाली परीक्षा की तिथि परिवर्तित करने के लिए पत्र भेजा गया है। कुलपति ने भी समस्या के शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें