फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

65 संविदा कर्मियों की नौकरी पर लटक रही तलवार

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। कोरोना काल की विषम परिस्थितियों से निपटने के लिए जिले की सीएचसी व पीएचसी पर रखे गए संविदा कर्मियों की नौकरी पर तलवार लटक गई है। सीएमओ ने सभी सीएचसी अधीक्षकों को पत्र जारी कर कोविड काल के दौरान तैनात किए गए सभी संविदा कर्मियों से 31 मार्च के बाद सेवा न लेने का आदेश दिया है। सीएमओ के इस पत्र के बाद से संविदा कर्मियों में हताशा है और वे खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं। हालांकि, सीएमओ की ओर से मिशन निदेशक को सेवा विस्तार के लिए पत्र लिखने की बात भी कही जा रही है।
विज्ञापन

कोरोना काल के दौरान उत्पन्न हुई विषम परिस्थितियों से निपटने के लिए स्वास्थ्य महकमे ने जनपद स्तर पर व सभी सीएचसी पर 65 संविदा कर्मी तैनात किए थे। इसमें 39 लैब टेक्नीशियन, 24 कंप्यूटर ऑपरेटर व दो इलेक्ट्रीशियन शामिल हैं। सभी को राज्य वित्त आयोग की धनराशि से भुगतान किया जा रहा है। लैब टेक्नीशियन को 13500, कंप्यूटर ऑपरेटर व इलेक्ट्रीशियन को क्रमश: 11500 व 11500 रुपये का भुगतान किया जा रहा है। इन सभी कर्मियों को तीन माह की संविदा पर स्वास्थ्य महकमे की ओर से रखा गया था। बाद में इसे कई बार बढ़ाया गया जो 31 मार्च को समाप्त हो रही है। अब सीएमओ डॉ. सतीश सिंह ने सभी सीएचसी अधीक्षकों को पत्र जारी कर 31 मार्च से संविदा कर्मियों से सेवाएं न लेने का आदेश जारी कर दिया है।
सीएमओ डॉ. सतीश सिंह ने बताया कि तैनात संविदा कर्मियों को राज्य वित्त आयोग से 31 मार्च तक भुगतान का आदेश जारी हुआ था जो समाप्त हो रहा है। इसी कारण सेवाएं न लेने का पत्र जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि कर्मियों के सेवा विस्तार के लिए मिशन निदेशक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन को पत्र भेजा गया है। सेवा विस्तार का आदेश मिलने पर कर्मियों को फिर रखा जाएगा।
विज्ञापन

कोविड प्रबंधन के दौरान रखे गए लैब टेक्नीशियन व कंप्यूटर ऑपरेटर सीएचसी पर कोरोना की भयावहता में कमी आने के बाद स्वास्थ्य संबंधी व अन्य जरूरी कार्य भी कर रहे थे। इनकी सेवा समाप्ति के बाद सीएचसी पर कार्य प्रभावित होने की अटकलें लगाई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें