मोतीपुर (बहराइच)। मिहींपुरवा तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा पौंडा डीला निवासी एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के मुताबिक, युवती मानसिक रूप से बीमार चल रही थी। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तहसील क्षेत्र केे ग्राम सभा मजगवा निवासी 19 वर्षीय शिखा का विवाह लगभग छह माह पूर्व ग्राम सभा पौंडा डीला निवासी नीरज के साथ हुआ था। गुरुवार की शाम युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
ससुरालीजनों को इसकी जानकारी होने पर उन्होंने युवती के मायके वालों को सूचित किया। पुलिस को भी इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। परिजनों के मुताबिक, युवती बीते कुछ समय से मानसिक रूप से बीमार चल रही थी। थानाध्यक्ष बृजानंद सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से युवती के मानसिक रूप से बीमार होने की बात कही जा रही है। किसी ने कोई आरोप नहीं लगाया है और न ही तहरीर दी है।