फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी दस्तावेज दिखाकर दूसरी शादी का प्रयास, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मोतीपुर (बहराइच)। दूसरी शादी करने के लिए युवक ने लड़की को अपनी पहली शादी का फर्जी दस्तावेज दिखाया और बहला-फुसला कर ले गया। रास्ते में युवती को कुछ शक हुआ तो उसने शोर मचा दिया। आसपास के लोग एकत्र हुए और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

मुर्तिहा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने बताया कि मोतीपुर थाना क्षेत्र का एक युवक पिछले चार साल से मेरी बहन से मोबाइल से बात कर रहा था। बात के दौरान उसने बताया कि वह पहली पत्नी को तलाक दे चुका है और अब शादी करना चाहता है। पीड़ित ने बताया कि बहन उसके बहकावे में आ गई और मंगलवार की शाम वह उसके बाइक पर बैठकर जाने लगी। जब वह उर्रा तिराहे के पास पहुंची। तभी बातों से कुछ गलत होने का शक हुआ और शोर मचा दिया। आसपास के लोग एकत्र हुए और पुलिस को सूचना दी। मोतीपुर थानाध्यक्ष बृजानंद सिंह ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें