फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तैयारी पूरी, 104 परीक्षा केंद्रों पर इम्तिहान आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाओं का आयोजन बृहस्पतिवार से शुरू होगा। दो वर्ष बाद हो रही परीक्षाओं को लेकर छात्र-छात्राएं भी बेहद उत्साहित नजर आ रहे हैं। प्रशासनिक अधिकारियों ने नकल विहीन व शुचितापूर्ण परीक्षा कराने के लिए कड़े प्रबंध किए गए हैं। परीक्षा दो पालियों में होगी। प्रथम पाली सुबह आठ बजे से 11.13 तक व द्वितीय पाली अपरान्ह दो बजे से शाम 5.15 बजे तक होगी। सभी परीक्षा केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाएं व प्रश्नपत्र पहुंचा दिए गए हैं जिन्हें परीक्षा केंद्रों के स्ट्रांग रूम में कड़ी सुरक्षा के बीच रखा गया है।
विज्ञापन

कोरोना के बाद हो रही परीक्षाओं से छात्र-छात्राओं में काफी उत्साह नजर आ रहा है। प्रशासन भी परीक्षाओं के आयोजन को लेकर चौकन्ना है। परिषद की ओर से 104 परीक्षा केंद्रों तक प्रश्न पत्र पहुंचाने के लिए पांच चरण तय किए गए हैं जिसमें प्रथम व द्वितीय चरण के प्रश्न पत्र अतिरिक्त मजिस्ट्रेटों की निगरानी में परीक्षा केंद्रों तक पहुंचा दिए गए हैं। सभी परीक्षा केंद्रों पर पल-पल नजर रखने के लिए कलेक्ट्रेट परिसर में कंट्रोल रूम भी स्थापित कर दिया गया है जहां डीएम के निर्देशन में मौजूद अधिकारी परीक्षा केंद्रों पर नजर रखते हुए किसी भी धांधली पर अंकुश लगाने का कार्य करेंगे।
सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षाओं के सफल आयोजन के लिए स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की भी तैनाती कर दी गई है। स्टेटिक मजिस्ट्रेटों में शिक्षा, वन व सिंचाई महकमे के अधिकारियों को शामिल किया गया है। परीक्षा में नकल रोकने के लिए हर परीक्षा केंद्र पर सीरियल नंबर से उत्तर पुस्तिकाओं का आवंटन किया जाएगा। उत्तर पुस्तिकाओं के प्रथम पृष्ठ पर 2022 की मुहर भी लगेगी। साथ ही परीक्षार्थियों को भी उत्तर पुस्तिका के सभी पृष्ठों पर अपना अनुक्रमांक व क्रमांक संख्या अंकित करने के भी निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

नकल विहीन परीक्षाएं कराने को लेकर डीएम डॉ. दिनेश चंद्र भी नजरें जमाए हैं। डीएम के आदेश पर डीआईओएस डॉ. चंद्रपाल, बीएसए अजय कुमार, बीईओ स्वामीनाथ, मनमोहन सिंह, रामकिशोर, महेंद्र यादव, अनुराग मिश्र व अजीत सिंह के नेतृत्व में आठ सचल दस्तों का गठन किया गया है। ये दस्ते सभी परीक्षा केंद्रों पर औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे।
परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्थापक परीक्षा शुरू होने के एक घंटा पहले पहुंचेेंगे जबकि स्टेटिक मजिस्ट्रेट को परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे पहले पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा केंद्रों पर प्रश्न पत्र का बंडल खोलने से पहले विषय, तारीख व पाली भी सुुनिश्चित की जाएगी। इसके बाद ही प्रश्न पत्र खोले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें