फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांडा की खाल व चरस के साथ छह गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। नेपाल जिला की बांके पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर छापा मारकर रविवार को लाल पांडा की खाल व दो किलोग्राम चरस के साथ छह लोगों को गिरफ्तार किया। दोनों मामलों में गिरफ्तार अभियुक्तों से नेपाल पुलिस के अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं।
विज्ञापन

नेपाल पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर नेपालगंज नर्सिंगहोम के सामने एक होटल से लाल पांडा की दो खाल समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया। लाल पांडा की खाल के साथ गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान नेपाल के डोलपा निवासी शुकराम विक, विकेश बोहरा, रामकृष्ण शाही और हर्कबहादुर बीके के रूप में हुई। यह कार्रवाई जिला पुलिस कार्यालय बांके के सहायक निरीक्षक विवेक अधिकारी के नेतृत्व में गठित टीम ने की। दूसरी ओर पुष्पलाल चौक के समीप एक होटल में छापा मारकर दो अभियुक्तों को दो किलोग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों की पहचान नेपाल के कारीकोट निवासी प्रवीण शाही और राज कार्की के रूप में हुई। आवश्यक जानकारी जुटाने के लिए सभी अभियुक्तों से नेपाली पुलिस के अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें