फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदरंग हुई होली, डूबने से पांच की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। जिले में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए हादसों से कई घरों की होली बदरंग हो गई। होली खेलने के बाद नदी में नहाने के दौरान डूबने से पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि दो की तलाश जारी है। वहीं, अलग-अलग सड़क हादसों में आठ से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

मोतीपुर थाना क्षेत्र के कंजडवा गांव निवासी तीन बच्चे होली खेलने के बाद गांव के पास सरयू नदी में नहाने गए थे। पानी गहरा होने के कारण दो बच्चे नदी की गहराई में डूब गए। तीसरा बच्चा किसी तरह नदी से निकलकर बाहर आया और जोर-जोर से चिल्लाने लगा। आवाज सुनकर आनन-फानन में गांव के लोग नदी की ओर भागे, लेकिन जब तक पहुंचते तब तक दोनों बच्चे नदी की गहराई में डूब चुके थे। उनकी मौत हो गई। मृतकों की पहचान 14 वर्षीय जिशान पुत्र जहीर व 13 वर्षीय अतीक पुत्र नसीम के रूप में हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों का पंचनामा कर परिजनों को सौंप दिया। परिजनों द्वारा दोनों शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। वहीं, नवाबगंज से होली खेलकर घर जा रहे दो युवकों की सड़क किनारे गड्ढे में भरे पानी में गिरने से मौत हो गई। नवाबगंज थानाध्यक्ष रामसमुझ प्रभाकर ने बताया कि शुक्रवार शाम क्षेत्र के तुराब गांव व सनमन गांव के पास बाइक पर दो युवक कस्बा नवाबगंज से वापस अपने घर मुर्चहवा थाना मल्हीपुर जनपद श्रावस्ती जा रहे थे।
दोनों युवक नशे में थे। मृतकों की पहचान 25 वर्षीय कुलदीप पुत्र ननकू सोनकर व 23 वर्षीय विश्राम सोनकर पुत्र बलिराम निवासी मुर्चहवा थाना मल्हीपुर जनपद श्रावस्ती के रूप में हुई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं, सुजौली थाना क्षेत्र के बेल्हनपुरवा निवासी 20 वर्षीय सोहित पुत्र बदलू राम नहर में अपने दोस्तों के साथ नहाने गए थे। नहाते समय वह नहर में डूब गए। नहर में पानी का बहाव तेज होने के कारण उसको ढूंढा नहीं जा सका। सिंचाई विभाग की मदद से पानी कम करने के बाद 18 घंटे बाद शनिवार को युवक का शव मिला। सुजौली थाना क्षेत्र के मोरहवा गांव निवासी 19 वर्षीय लाजो पुत्री मनोहर नदी के किनारे शौच के लिए गईं थीं। अचानक पैर फिसलने से वह नदी में गिर गईं और डूब गई। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि चहलवा प्रीतम निषाद ने बताया कि युवती नदी में गिर जाने के कारण बह गई। तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

जरवलरोड थाना क्षेत्र के सुरजीपुरवा गांव निवासी 19 वर्षीय हर्षित पुत्र कौशल सिंह होली खेलने के बाद अपने दोस्तों के साथ घाघरा नदी में नहाने गए थे। गहरे पानी में जाने के कारण हर्षित डूब गए, जबकि दोनों दोस्त किसी तरह बाहर निकले और घटना की जानकारी परिजनों को दी। सूचना मिलते ही कैसरगंज एसडीएम महेश कुमार कैथल, सीओ कमलेश सिंह मौके पर पहुंचे। शनिवार को भी युवक का शव बरामद नहीं हो सका। युवक के शव को तलाशने के लिए गोताखोरों की टीम लगी हुई है।
खैरीघाट थाना क्षेत्र के अलीनगर कला निवासी 40 वर्षीय असलम पुत्र ढोढे खां अपनी बाइक से नानपारा की तरफ काम करने जा रहे थे। तभी थाना क्षेत्र के कोटवा के पास रंग खेल रहे लोगों को देख युवक बाइक लेकर भागने लगा और अनियंत्रित होकर साइकिल से टकरा गया जिससे गिरकर युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, शहर के अस्पताल चौराहे पर भी आपस में बाइक भिड़ने के कारण अशोक, दिलीप, राजकुमार व छोटू भी घायल हो गए। घायलों को अस्पताल लाया गया। जहां पर मरहम पट्टी करने के बाद चिकित्सकों ने घर भेज दिया। बहराइच-नानपारा हाईवे पर भी अनियंत्रित होकर बाइक पलटने से तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें