फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक का मिला शव, सड़क जामकर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। शहर के घसियारीपुरा मोहल्ला निवासी युवक का शव शनिवार को घर के पास स्थित तालाब में मिला। परिजनों ने युवक की हत्या कर शव तालाब में फेंकने का आरोप लगाया है। परिजनों का आरोप है कि होलिका दहन के दिन डीजे पर डांस को लेकर कुछ लोगों से विवाद हुआ था। उन लोगों ने जान से मारने की धमकी दी थी। गुस्साए परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। परिजनों ने कार्रवाई करने की मांग की है। गुस्साए परिजनों व मोहल्लेवासियों ने टायर भी जला दिया। सड़क जामकर प्रदर्शन की सूचना पर सीओ सिटी व नगर कोतवाली की पुलिस मौके पर पहुंची। काफी समझाने के बाद भी परिजनों का गुस्सा शांत नहीं हुआ। पुलिस परिजनों को समझाने में जुटी रही। प्रदर्शन के दौरान सड़क के दोनों तरफ लंबा जाम लगा रहा।
विज्ञापन

नगर कोतवाली क्षेत्र के घसियारीपुरा मोहल्ला निवासी 20 वर्षीय सूरज पुत्र कृपा का शव शनिवार को घर से कुछ दूरी पर स्थित तालाब में मिला। परिजनों ने हत्या कर शव तालाब में फेंकने का आरोप लगाया है। परिजनों का आरोप है कि 17 मार्च को होलिका दहन के दिन डीजे पर डांस को लेकर कुछ लोगों से विवाद हुआ था। उन लोगों ने जान से मारने की धमकी दी थी। 18 मार्च को होली खेलने के लिए युवक निकला, लेकिन वापस नहीं लौटा। देर शाम तक युवक को ढूंढा गया, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। शनिवार को युवक का शव तालाब में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव को डिगिहा तिराहे के पास स्थित संघारिणी मंदिर के पास सड़क पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर आरोपियों की गिरफ्तारी करने की मांग की। आक्रोशित लोगों ने टायर को आग के हवाले कर दिया जिससे आसपास अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना पर सीओ सिटी विनय द्विवेदी व नगर कोतवाल राजेश कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन परिजन मानने को तैयार नहीं हुए। प्रदर्शन के चलते सड़क के दोनों ओर लंबा जाम लगा रहा जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। छोटे वाहन गली से होकर गुजरते रहे।
गुस्साए परिजनों ने मांग की कि मौके पर जिले के डीएम-एसपी व विधायक आएं और लिखित में आश्वासन दें कि हत्या करने वाले लोगों को सजा दी जाएगी। परिजनों ने कहा कि जब तक मांग पूरी नहीं होगी तब तक प्रदर्शन चलता रहेगा। प्रदर्शन के दौरान सपा के कुछ नेता भी पहुंचे।
विज्ञापन

युवक का शव मिलने की जानकारी हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी नहीं आई है। रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। मामले की गहनता से जांच की जाएगी और परिजनों को न्याय दिलाया जाएगा। अगर परिजनों के आरोप में सत्यता पाई जाएगी तो आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- विनय द्विवेदी, सीओ सिटी, बहराइच
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें