फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाविद्यालयों में प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं कल से

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय द्वारा नई शिक्षा नीति के तहत प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाओं का आयोजन 14 मार्च से किया जाएगा। परीक्षा में स्नातक प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राएं सम्मिलित होंगे। परीक्षाओं के सफल आयोजन के लिए केंद्राध्यक्षों की नियुक्ति भी कर दी गई है। परीक्षाएं आगामी नौ अप्रैल तक संचालित होंगी।
विज्ञापन

जिले में स्थित सभी महाविद्यालयों में प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाओं का आयोजन सोमवार से किया जाएगा। इसके लिए सभी महाविद्यालयों में तैयारियां तेज कर दी हैं। विश्वविद्यालय की ओर से सभी महाविद्यालयों में केंद्राध्यक्षों की नियुक्ति भी कर दी गई है। प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाओं में बीए, बीएससी व बीकॉम प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राएं सम्मिलित होंगे। महिला पीजी कॉलेज की प्राचार्या डॉ. प्रिया मुखर्जी ने बताया परीक्षा की तैयारियां कर ली गई हैं। सभी परीक्षाओं को नकलविहीन व शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित कराया जाएगा। उधर किसान स्नातकोत्तर महाविद्यालय प्रबंध समिति के सचिव मेजर डॉ. एसपी सिंह ने भी परीक्षाओं को नकलविहीन आयोजित कराने के लिए तैयारियां पूर्ण किए जाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें