रिसिया (बहराइच)। नगर के शास्त्री नगर मोहल्ला स्थित श्याम बाबा मंदिर से बुधवार को भव्य निशान यात्रा निकाली गई। इस दौरान श्याम भक्त भजनों पर झूमते नजर आए। नगर भ्रमण के बाद आरती व प्रसाद वितरण कर निशान यात्रा का समापन किया गया। निशान यात्रा में शामिल श्याम भक्त गुरुवार को बसों के माध्यम से खाटू धाम रवाना होंगे।
श्याम बाबा मंदिर पर खाटू श्याम बाबा के निशान की पूजा-अर्चना के साथ भव्य निशान यात्रा निकाली गई। निशान यात्रा श्याम बाबा के रथ के साथ सरस्वती नगर, इंदिरा नगर, ऋषि भूमि, देवी पुरा व आजाद नगर मोहल्ले से होती हुई स्टेशन चौराहे से वापस स्व. मोहन लाल पांडे के आवास पर पहुंची। यहां आरती के पश्चात प्रसाद का भी वितरण किया गया। निशान यात्रा में शामिल भक्त गुरुवार को बसों के माध्यम से खाटू धाम रवाना होंगे। निशान यात्रा में निशा अग्रवाल, मधु लाठ, सुमन दोचानिया, सरोज शर्मा, मुन्नी शर्मा, ऊषा पांडे, रोहित मित्तल, महेश अग्रवाल, पंकज अग्रवाल आदि मौजूद रहे।