फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिविर में 211 मरीजों का हुआ इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन
बिछिया (बहराइच) एसएसबी 70 वीं वाहिनी की ओर से नागरिक कल्याण कार्यक्रम मोतीपुर तहसील के मटेही व कोहली गांव में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आसपास के गांवों से आए 211 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाएं दी गई। एसएसबी के चिकित्साधिकारी सहायक कमांडेंट डॉ. हिमांशु ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।
विज्ञापन

एसएसबी की ओर से आयोजित निशुल्क चिकित्सा शिविर में इलाज करवाने के लिए सुबह से ही मरीज आने लगे। ज्यादातर मरीज सर्दी, खासी, बुखार से संबंधित रोगों के पहुंचे। सहायक कमांडेंट डॉ. हिमांशु ने सभी मरीजों को इलाज किया और आवश्यक दवाएं दी। शिविर में पहुंचे मरीजों को कोविड से संबंधी बचावों की भी जानकारी दी गई। शिविर में मौजूद ग्रामीणों को संबोधित करते हुए डॉ. हिमांशु ने कहा कि जनकल्याण कारी मानव चिकित्सा शिविर कमांडेंट यतेन नेगी के दिशा-निर्देश मे आयोजित किया जा रहा है। कोरोना महामारी विकराल रूप में फैली हुई है। इसको नियंत्रित करने के लिए केंद्र सरकार प्रयासरत है। ऐसे में सुदूर क्षेत्रों में निवासरत ग्रामीणों के इलाज के लिए चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया है, ताकि ग्रामीणों को उनके गांव में ही चिकित्सा सेवा उपलब्ध करवाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें