फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन तक गिना फिर मार दी थी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच/नवाबगंज। वोट देने से इंकार करने पर फुलटेकरा गांव में हुई गोलीकांड की वारदात के 24 घंटे बाद भी गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। गांव के बाहर कुछ लोग बैठे चर्चा करते रहे कि दबंग ने बिल्कुल फिल्मी अंदाज में घटना को अंजाम दिया। पहले हटने को कहा और फिर तीन बार गिनती गिनी। इसके बाद फायर झोंक दिया। घटना के बाद से पीड़ित परिवार दहशतजदा है। घायलों को देखने के लिए उनके रिश्तेदारों के आने का सिलसिला जारी है। गांव के लोग भी घायलों को देखने के लिए पहुंच रहे है जबकि गोलीकांड में घायल दोनों पीड़ितों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित की गईं हैं। पुलिस ने पूर्व प्रधान को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कर ली है, जबकि पांच आरोपी फरार है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापा मार रही है।
विज्ञापन

नवाबगंज थाना क्षेत्र के फुलटेकरा गांव निवासी गुरुप्रसाद के घर कई लोग अलाव ताप रहे थे। तभी एक दल के लोग पहुंचे और वोट देने की अपील की। इस दौरान वहां पर मौजूद लोगों ने वोट देने से इंकार कर दिए तो मारपीट शुरू हो गई। बात बढ़ी तो गोली चल गई जो दो लोगों को लगी। मारपीट में पांच अन्य लोग भी घायल हो गए। गोलीकांड में घायल राधेश्याम व निर्मला का अब भी जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है जबकि पांच लोगों को इलाज करने के बाद घर भेज दिया गया है। घटना के 24 घंटे बाद भी गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। मारपीट व गोलीकांड में घायल हुए पीड़ितों के परिजन दहशत में है। परिजनों का कहना है कि विपक्षी दबंग हैं।
उन्हें आशंका है कि वे फिर से हमला न कर दें। चश्मदीदों ने चर्चा करते हुए बताया कि दबंग ने बिल्कुल फिल्मी अंदाज में घटना को अंजाम दिया है। पहले उसने वहां खड़े लोगों से कहा कि सामने से हट जाओ। उसके बाद तीन बार गिनती गिनी। उसके बाद फायरिंग कर दी। बृहस्पतिवार को सुबह से ही गांव वालों व रिश्तेदारों के आने का सिलसिला गांव में जारी रहा। लोग घटना के बारे में जानकारी लेते रहे। वहीं, पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित की हैं। नवाबगंज थानाध्यक्ष रामसमुझ प्रभाकर ने बताया कि घटना में शामिल पूर्व प्रधान राकेश वर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य की तलाश के लिए छापा मारा जा रहा है।
विज्ञापन

घटना के बाद पीड़ित परिवार के लोग दहशत में हैं। दहशत के कारण परिवार के लोगों ने करवटें बदलकर रात काटी। परिजनों ने बताया कि पुलिस की गाड़ी का सायरन सुनाई देने पर सुरक्षित होने का एहसास होता रहा। पीड़ित परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
घटना के बाद से गांव में गश्त बढ़ा दी गई है। घटना में शामिल पूर्व प्रधान राकेश वर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। अन्य आरोपियों की तलाश में तीन टीमें लगी हुईं हैं। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन

- जंग बहादुर यादव, सीओ, नानपारा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें