फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

23 मिले कोरोना संक्रमित, 69 ने दी मात

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। जिले में कोरोना संक्रमण धीरे-धीरे कम हो रहा है। शुक्रवार को आई जांच रिपोर्ट में सिर्फ 23 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई जबकि 69 लोगों ने संक्रमण को मात दी है। सीएमओ कार्यालय के सूचनाधिकारी बृजेश सिंह ने बताया कि शुक्रवार को 2038 लोगों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई, जिसमें 23 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए।
विज्ञापन

पूर्व में संक्रमित हुए 69 लोग शुक्रवार को स्वस्थ हो गए और उनका होम आइसोलेशन पूर्ण हो गया। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को आई जांच रिपोर्ट के बाद जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या घटकर 133 रह गई है। अभी 2392 लोगों की जांच रिपोर्ट आना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें