फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। बाइक से गांजे की तस्करी करने जा रहे दो तस्करों को पुलिस ने चेकिंग के दौरान दबोच लिया। तस्करों के पास से भारी मात्रा में गांजे की खेप बरामद हुई। दोनों आरोपी नेपाल की ओर जा रहे थे। पुलिस ने दोनों तस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

एसपी केशव चौधरी ने सभी थानाध्यक्षों को चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश हैं। एसपी के निर्देश पर देहात कोतवाल राजनाथ सिंह अपने हमराही एसआई वीरपाल सिंह, ओंकार यादव, सिपाही सुनील यादव व अजीत वर्मा के साथ गोलवाघाट पुल के पास चेकिंग कर रहे थे। कोतवाल ने बताया कि चेकिंग के दौरान पानी टंकी की ओर से बाइक पर सवार होकर दो लोग आ रहे थे। टीम पूछताछ के लिए आगे बढ़ी तो वे भागने लगे। टीम ने दौड़ाकर दोनों को दबोच लिया। तलाशी के दौरान 27 किलो गांजा बरामद हुआ। कोतवाल ने बताया कि पूछताछ के दौरान दोनों की पहचान खैरीघाट थाना क्षेत्र के बदरखा गांव निवासी शैलेश कुमार अवस्थी व रानीपुर थाना क्षेत्र के अचौलिया गांव निवासी सुशील कुमार यादव के रूप में हुई। कोतवाल ने बताया कि दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें