फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिरी दिन 34 प्रत्याशियों ने कराया नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। विधानसभा चुनाव की नामांकन प्रक्रिया का सिलसिला मंगलवार को थम गया। नामांकन के आखिरी दिन बसपा व कांग्रेस प्रत्याशी समेत 34 उम्मीदवारों ने नामांकन कराया। मुख्य दलों के प्रत्याशियों का नामांकन पहले ही हो जाने के कारण आखिरी दिन खास रौनक नहीं दिखी। नामांकन कराने के लिए आने वाले प्रत्याशियों ने सादगी के साथ नामांकन कराया। नामांकन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम रहे। डीएम व एसपी निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे।
विज्ञापन

नामांकन के आखिरी दिन बलहा से कांग्रेस प्रत्याशी किरन भारती, विकासशील इंसान पार्टी के प्रत्याशी दीपक, आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी कुंती व निर्दलीय राजश्री ने नामांकन कराया। नानपारा से सबका दल यूनाइटेड प्रत्याशी प्रदीप कुमार, निर्दलीय बृजेश कुमार, निर्दलीय प्रदीप व निर्दलीय अमरजीत ने नामांकन कराया। मटेरा से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी अतीकुर्रहमान, राष्ट्रीय विकल्प पार्टी के प्रत्याशी अनवर अली, विकासशील इंसान पार्टी के प्रत्याशी अशोक कुमार व निर्दलीय अशफाक ने नामांकन कराया। महसी से बसपा प्रत्याशी दिनेश कुमार शुक्ल, सबका दल यूनाइटेड प्रत्याशी लेखराज, सर्वजन हिताय पार्टी प्रत्याशी दिलीप कुमार व आजाद समाज पार्टी प्रत्याशी राकेश ने नामांकन कराया।
सदर सीट से एआईएमआईएम प्रत्याशी राशिद जमील, निर्दलीय प्रत्याशी सहजराम, जनहित किसान पार्टी प्रत्याशी संदीप कुमार, सर्वजन हिताय पार्टी प्रत्याशी धरम सिंह, निर्दलीय प्रत्याशी राहुल कुमार व बहुजन मुक्ति पार्टी प्रत्याशी मोहम्मद उसमान ने नामांकन कराया। पयागपुर विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी प्रह्लाद नाथ, आल इंडिया मजलिस-ए-इंतेहादुल मुस्लिमीन प्रत्याशी रईस अहमद, राष्ट्रवादी युवा अधिकार मंच प्रत्याशी इशहाक अली व निर्दलीय प्रत्याशी इंतजार अली ने नामांकन कराया।
विज्ञापन

कैसरगंज सीट से आम आदमी पार्टी प्रत्याशी मो. सलमान, मौलिक अधिकार पार्टी से हरिश्चंद्र विश्वकर्मा, निर्दलीय प्रत्याशी लल्ली राम, एआईएमआईएम प्रत्याशी मो. बिलाल अंसारी, निर्दलीय प्रत्याशी विनोद कुमार, बाबू लाल व मो. इरफान ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। बता दें कि नामांकन की तिथि के तीसरे दिन से पर्चा दाखिल करने का सिलसिला शुरू हुआ था। तीसरे व चौथे दिन तीन-तीन प्रत्याशियों ने नामांकन कराया था। पांचवें दिन 17 व सातवें दिन 33 लोगों ने नामांकन कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें