फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोलिंग पार्टियों के लिए वाहन अधिग्रहीत

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। विधानसभा चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियों की रवानगी, सुरक्षा बलों व मतदान कार्मिकों को वाहन उपलब्ध कराने के लिए वाहनों के अधिग्रहण की कार्रवाई पूर्ण कर ली गई है। चुनाव ड्यूटी के लिए कुल 4597 वाहनों का अधिग्रहण किया गया है। यह जानकारी एआरटीओ प्रशासन राजीव कुमार ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि विधानसभा चुनाव में पोलिंग पार्टियों को मतदेय स्थलों तक पहुंचाने, सुरक्षा बलों, सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट समेत अन्य चुनाव कार्मिकों को वाहन उपलब्ध कराने के लिए अधिग्रहण की कार्रवाई पूर्ण कर ली गई है। जिला प्रशासन के आदेश पर वाहन संबंधित कार्मिकों को उपलब्ध करा दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि विधानसभा चुनाव के लिए 839 ट्रक, 576 बस, 1176 टैक्सी व जीप और 2366 अन्य वाहनों का अधिग्रहण किया गया है। एआरटीओ ने बताया कि वाहनों का अधिग्रहण बड़े पैमाने पर किया गया है। हालांकि, इतने वाहनों की आवश्यकता पड़ने की संभावना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें