बहराइच। जिले में कोरोना संक्रमण अब तेजी से पांव पसार रहा है। पिछले तीन दिनों से लगातार एक ही दिन में 40 से अधिक संक्रमित पाए जा रहे हैं। शुक्रवार को आई 3051 लोगों की जांच रिपोर्ट में एक बार फिर 56 लोग संक्रमित पाए गए हैं। वहीं, 1584 लोगों की जांच रिपोर्ट आना अभी बाकी है। सीएमओ कार्यालय के सूचनाधिकारी बृजेश सिंह ने बताया कि शुक्रवार को आई जांच रिपोर्ट में 2995 लोगों के नमूने निगेटिव पाए गए हैं। वहीं, 56 मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।
सभी संक्रमितों को आवश्यक दवाएं उपलब्ध करवा दी गई हैं और उन्हें होम आइसोलेशन में रखा गया है। शुक्रवार को आठ मरीजों का आइसोलेशन पूरा हो गया। संक्रमण को देखते हुए शुक्रवार को विभिन्न जांच शिविरों से 2339 लोगों के नमूने जांच के लिए लैब भेजे गए हैं। जिले में एक्टिव कंटेनमेंट जोन की संख्या बढ़कर 46 हो गई है,