फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ही दिन में मिले 41 कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। कोरोना संक्रमण का फैलाव रुकने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को आई जांच रिपोर्ट में एक बार फिर कोरोना विस्फोट देखने को मिला और एक ही दिन 41 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। वहीं 2250 लोगों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई। बुधवार को आई जांच रिपोर्ट के बाद जिले में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 156 हो गई है।
विज्ञापन

सीएमओ कार्यालय के सूचनाधिकारी बृजेश सिंह ने बताया कि बुधवार को 2291 लोगों की जांच रिपोर्ट आई जिसमें 2250 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव पाई गई और 41 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि सभी संक्रमितों को होम आइसोलेट कर दिया गया है और उनके संपर्क में आए लोगों की जानकारी ली जा रही है। संक्रमितों के संपर्क में आए सभी लोगों का टेस्ट करवाया जाएगा। बुधवार को 2150 लोगों के सैंपल जांच के लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें