फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने एंबुलेंस में दिया बच्चे को जन्म

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। एंबुलेंस पर तैनात इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन व ड्राइवर ने बुधवार को एंबुलेंस में ही एक महिला का सुरक्षित प्रसव करवाया। प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रिसिया में भर्ती करवाया गया है। प्रसूता व बच्चा दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं। रिसिया विकास खंड के लौकी गांव निवासी गर्भवती अलीमुन निशा पत्नी ननकऊ को प्रसव पीड़ा शुरू हुई। इसके बाद उन्होंने 108 नंबर एंबुलेंस पर फोन किया।
विज्ञापन

महिला को प्रसव पीड़ा के बाद एंबुलेंस से अस्पताल लाया जा रहा था, इसी दौरान रास्ते में महिला की पीड़ा बढ़ गई। उसे छटपटाता देख एंबुलेंस में तैनात मेडिकल टेक्नीशियन अखिलेश कुमार व ड्राइवर रिंकू लाल ने रास्ते में ही महिला का सुरक्षित प्रसव करवाया। प्रसव के बाद महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रिसिया में भर्ती करवाया गया, जहां दोनों स्वस्थ हैं। एंबुलेंस सेवा के प्रोग्राम मैनेजर सुधीर त्रिपाठी ने बताया कि एंबुलेंस कर्मियों ने सराहनीय कार्य किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें