फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाघ ने हमलाकर ली दो भैंसों की जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बिछिया (बहराइच)। कतर्नियाघाट के नई बस्ती टेडिहा गांव में घास चर रहे भैंसों के झुंड पर दिनदहाड़े बाघ ने हमला कर दिया। बाघ ने दो भैंसों की जान ले ली। इससे ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सभी ने भागकर किसी तरह जान बचाई। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के वनग्राम नई बस्ती टेडिहा गांव में ग्रामीण मवेशियों को चरा रहे थे तभी जंगल से निकलकर बाघ ने भैंसों पर हमला कर दिया।
विज्ञापन

आसपास मौजूद ग्रामीणों ने किसी तरह अपनी जान बचाई। इतने में बाघ ने दो भैंसों को घायल कर दिया। मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। ग्रामीणों ने इकट्ठा होकर हांका लगाया तो बाघ मृत भैंसों को छोड़कर जंगल में भाग गया। बाघ के हमले में गांव निवासी जुगल किशोर व सुरेंद्र कुमार की भैंसों की मौत हुई है। घटना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें