फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैक्स विभाग के डिप्टी कमिश्नर समेत चार पर धोखाधड़ी का मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। जिले में टैक्स विभाग के डिप्टी कमिश्नर समेत चार लोगों पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज हुआ है। इन पर मेडिकल स्टोर संचालक ने जीएसटी के यूजर आईडी का अपने निजी प्रयोग करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मुकदमा दर्ज होने के बाद विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

दरगाह थाना क्षेत्र के मंसूरगंज मोहल्ला निवासी अशरफ हुसैन रिजवी मेडिकल एजेंसी नाम की फर्म संचालित कर रहे हैं। मेडिकल संचालक का आरोप है कि 22 दिसंबर की शाम लगभग चार बजे जीएसटीआर 9 सालाना नक्शा दाखिल करने के लिए जब वह अपने अधिवक्ता के पास गए और अधिवक्ता ने यूजर आईडी खोलने का प्रयास किया तो पता चला कि यूजर आईडी और पासवर्ड दोनों बदला जा चुका है।
इस पर अधिवक्ता चित्रशाला रोड स्थित सेल टैक्स विभाग जाकर जानकारी ली तो पता चला कि डिप्टी कमिश्नर सेल्स टैक्स कैलाश नाथ सरोज, हेड डिप्टी कमिश्नर सेल टैक्स विनोद कुमार तथा सीए रविंद्रनाथ सिंह ने एक महिला के साथ षड्यंत्र करके यूजर पासवर्ड बदल कर उनकी संस्था का अपने निजी कार्य में प्रयोग करने का प्रयास किया। पीड़ित ने कहा कि यूजर आईडी और पासवर्ड बदलकर कार्य करना अपराध है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दरगाह थाने में चारों लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़ित का आरोप है कि जब घटना की तहरीर नगर कोतवाली लेकर पहुंचे तो वहां पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने प्रार्थना पत्र पढ़ने के बाद तहरीर लेने से मना कर दिया। कारण पूछने पर कोई संतोषजनक जवाब भी नहीं दिया। इसके बाद पीड़ित ने एसपी को प्रार्थना पत्र दिया। एसपी के निर्देश पर दरगाह थाने में मुकदमा दर्ज हुआ।
पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पूरे मामले की गहनता से जांच की जाएगी। जांच में दोषी पाए जाने पर आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-मनोज सिंह, दरगाह थानाध्यक्ष
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें