फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी योजनाओं का किसान उठाएं भरपूर लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। मिहींपुरवा ब्लॉक के विशुनापुर गांव में किसान मेले का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख सौरभ वर्मा व विशिष्ट अतिथि निदेशक कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय डॉ. एपी राव रहे।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ने किसानों को संबोधित करते हुए बताया कि भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कृषकों के कल्याण के लिए कई योजनायें चलाई जा रही हैं। किसान उद्यान विभाग द्वारा राष्ट्रीय कृषि विकास योजनांतर्गत, फल, पुष्प, शाकभाजी/मसाला क्षेत्र विस्तार की योजनाएं चलाई जा रही हैं। इसका किसान अधिक से अधिक लाभ उठाएं। उन्होंने आह्वान किया कि मधुमक्खी पालन से स्थानीय रोजगार बढ़ने से युवाओं का शहरों की तरफ पलायन कम होगा। योजना प्रभारी आरके वर्मा ने विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि स्फूर्ति योजनांतर्गत मिहींपुरवा ब्लॉक के सीमावर्ती अनुसूचित जाति/जनजाति बहुल ग्रामों में अतिशीघ्र राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत चयनित कृषकों के यहां मधुमक्खी पालन कराया जाएगा। इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन होने के साथ ही जंगली हाथियों के प्रक्रोप से फसल व मानव जीवन की क्षति को बचाया जा सकता है। इस मौके पर वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. बीपी शाही, डॉ. केएन सिंह, डॉ. विनय कुमार, डॉ. एसपी सिंह, अमरेंद्र वर्मा, संजीव श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें