फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र व प्रदेश सरकार जनविरोधी : राजभर

विज्ञापन
विज्ञापन
पयागपुर/उर्रा (बहराइच)। उर्रा बाजार में सोमवार को समाजवादी पार्टी ने किसान, नौजवान व पिछड़ा वंचित महाशिविर का आयोजन किया। इस मौके पर पूर्व मंत्री रामअचल राजभर ने केंद्र व प्रदेश सरकार पर जनविरोधी होने का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश की जनता ने भाजपा को सत्ता से बेदखल करने का मन बना लिया है। उन्होंने जनता से विधानसभा चुनाव में सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। सपा के वरिष्ठ नेता व प्रदेश के पूर्व मंत्री राजभर की अगुवाई में निकाली जा रही यात्रा सोमवार को गोंडा बहराइच सीमा पर पंहुची।
विज्ञापन

जनपद की सीमा पर पहुंचने के बाद पूर्व मंत्री का काफिला विशेश्वरगंज, पयागपुर, चिलवरिया, दोनक्का, चांदपुरा व सोहरवा से मटेरा चौराहा होते हुए बलहा विधानसभा क्षेत्र के उर्रा बाजार पहुंचा। यहां हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव ने की। संचालन वरिष्ठ उपाध्यक्ष जफरउल्ला खां बंटी ने किया। पूर्व मंत्री राजभर ने केंद्र व प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा।
इस मौके पर पूर्व मंत्री बंशीधर बौद्ध, पूर्व विधायक शब्बीर वाल्मीकि, दिलीप वर्मा, रमेश गौतम, प्रमोद सिंह जादौन, कुंदन रावत, अर्जुन गुप्ता, रेखा राव, ललिता पासवान आदि मौजूद रहे। वहीं, रामअचल राजभर के काफिला का पयागपुर पहुंचने पर युवजन के सभा के प्रदेश सचिव रामजी यादव की अगुवाई में सपाइयों ने माला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर नगर अध्यक्ष मिज्जन खान, बाबू शुक्ला, विशाल कश्यप, रमेश यादव, मनीष यादव, घनश्याम विश्वकर्मा, सुशील वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें