फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण पर अब सख्ती के मूड में प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। शहर में सड़कों के किनारे फैले अतिक्रमण व पार्किंग के खिलाफ जिला प्रशासन पूरी तरह सख्त हो गया है। जिला व पुलिस प्रशासन की टीम अवैध पार्किंग व अतिक्रमण के खिलाफ अभियान शुरू कर चुकी है। शहर में 60 को नोटिस व 550 लोगों को चेतावनी दी गई है। नोटिस व चेतावनी के बाद भी अगर अवैध पार्किंग व अतिक्रमण नहीं हटा तो उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन के इस कदम से चिकित्सक, मॉल संचालकों व अतिक्रमण करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। शहर के मुख्य चौक व चौराहे अतिक्रमण व अवैध पार्किंग के मकड़जाल में फंसा हुआ है। चारों ओर फैले अतिक्रमण व अवैध पार्किंग से दिनभर राहगीरों को जाम के झाम से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ऐसे हालात से छुटकारा दिलाने के लिए जिला व पुलिस प्रशासन ने एक अभिनव पहल की है। शहर के सड़क की पटरियों पर फैले अतिक्रमण व अवैध पार्किंग को समाप्त करने के लिए अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया गया है। जिसमें शहर के डिगिहा तिराहे से लेकर डीएम चौराहे तक के सड़क के पटरियों पर कब्जा करने वाले लोगों को नोटिस व चेतावनी दी गई है। नोटिस देने वाले व्यक्ति को एक सप्ताह का समय दिया गया है, जबकि अवैध पार्किंग करने वाले कांपलेक्स धारकों को 15 दिन के अंदर व्यवस्था को व्यवस्थित करने का निर्देश दिया गया है। इस अभियान से शहर में सड़क की पटरियों पर कब्जा करने वाले लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।
शहर के डिगिहा तिराहे से लेकर डीएम चौराहे तक लगभग आधा दर्जन से अधिक प्राइवेट क्लीनिक हैं और तीन-चार मॉल है। प्राइवेट क्लीनिक व मॉल मालिकों को चेतावनी दी गई है कि तय समय के अंदर पार्किंग की व्यवस्था करा लें अन्यथा नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

शहर की सड़क की पटरियों पर अवैध अतिक्रमण व पार्किंग की जा रही है। इसको लेकर 60 लोगों को नोटिस व 550 लोगों को चेतावनी दी गई है। अतिक्रमण हटने के बाद शहरवासियों को जाम से छुटकारा मिलेगा और वे अपने गंतव्य तक बिना जाम के आसानी से पहुंच सकेंगे।
विज्ञापन

-अनेंद्र यादव, एंटी एंक्रोचमेंट प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें