फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्वास की पटरी पर दौड़ी जनविश्वास यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। भाजपा की जनविश्वास यात्रा का नगर समेत जनपद के विभिन्न स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने प्रदेश व केंद्र सरकार की नीतियों की सराहना करते हुए अधिक से अधिक लोगों को भाजपा के साथ जुड़ने की अपील की।
विज्ञापन

नगर के चुंगी नाका पर भाजपा की महिला जिलाध्यक्ष डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी ने महिला पदाधिकारियों के साथ यात्रा का स्वागत किया। रिसिया मोड़ पर मंडल अध्यक्ष हेमंत वर्मा व श्रवण मित्तल ने स्वागत किया। बलहा विधानसभा पहुंचने पर विधायक सरोज सोनकर ने यात्रा का स्वागत किया। गल्लामंडी मिहींपुरवा में जनसभा का आयोजन किया गया। जनसभा को संबोधित करते हुए राज्य मंत्री मोहसिन रजा ने कहा कि पूरा प्रदेश साढ़े चार वर्षों में पूरी तरह बदल चुका है।
अपराध मुक्त बनाने में योगी सरकार ने नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि राम मंदिर का निर्माण हो रहा है तो यह लोगों के वोट की ताकत है। ऐसे में आगामी 2022 में भी भाजपा के पक्ष में मतदान करें। उन्होंने कहा कि योगी के बुलडोजर ने माफिया का साम्राज्य ध्वस्त कर दिया है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्यामकरण टेकड़ीवाल, जिला उपाध्यक्ष हरीश्चंद्र गुप्ता, आनंद गोंड, सौरभ वर्मा, शिवेंद्र प्रताप सिंह, मंजू वाल्मीकि, आलोक कुमार जिंदल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें