फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसी के घर जा रही युवती का अपहरण, दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। नानपारा कोतवाली क्षेत्र में अपहरण के बाद दुष्कर्म की घटना सामने आई है। मौसी के घर जा रही युवती का रास्ते में ही एक युवक ने अपहरण कर लिया और उसको सूनसान जगह ले जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। दरिंदे के चंगुल से छूटकर आई युवती ने आपबीती सुनाई तो परिजनों के होश उड़ गए। युवती की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नानपारा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 18 वर्षीय युवती का गांव में ही मौसी का घर है। युवती का आरोप है कि वह अपनी मौसी के घर जा रही थी तभी रास्ते में गांव के ही एक युवक ने उसका अपहरण कर लिया और उसको सूनसान जगह ले जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। किसी तरह युवती दरिंदे के चंगुल से छूटकर घर पहुंची और घटना परिजनों को बताई। बेटी के साथ हुई दरिंदगी की घटना सुनते ही हड़कंप मच गया। पीड़िता को लेकर परिजन कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर नामजद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता का आरोप है कि दरिंदे ने युवती को मुंह बंद रखने की धमकी दी है। पीड़िता के अनुसार युवक ने कोई भी कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी दी है। इसके बाद उसका परिवार सहमा हुआ है। वहीं, पुलिस ने परिवार को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

युवती के साथ हुई घटना के बारे में जानकारी मिलते ही मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन

- भानु प्रताप सिंह, नानपारा कोतवाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें