फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधुनिक पोस्टमार्टम हाउस में परिवारों का बसेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। पुलिस लाइन के पास बने आधुनिक चीर घर में शवों का पोस्टमार्टम नहीं हो रहा है बल्कि यहां बने कमरों में कुछ परिवार निवास करते देखे जा रहे हैं। वहीं, शवों का पोस्टमार्टम पुरानी बिल्डिंग में ही हो रहा है।
विज्ञापन

वर्ष 2016-17 में प्रदेश के 61 जनपदों में आधुनिक चीर घर का निर्माण करवाया गया था जिसमें बहराइच भी शामिल था और यहां पुलिस लाइन के पास आधुनिक चीर घर का निर्माण हुआ था। दो मंजिला आधुनिक चीर घर में नीचे पुलिस कक्ष, बिसरा कक्ष, पोस्टमार्टम कक्ष व कार्यालय का निर्माण करवाया गया था। वहीं, प्रथम तल पर कर्मचारियों के बैठने, मीटिंग आदि के लिए कमरे बनाए गए थे, लेकिन वर्तमान में आधुनिक चीर घर में शवों का पोस्टमार्टम न कर किराए पर उठा दिया गया है।
दो मंजिला चीर घर में बस पोस्टमार्टम हुए शवों की रिपोर्ट तैयार करने का कार्य किया जाता है। वहीं, शवों का पोस्टमार्टम अब भी कंडम हो चुकी पुरानी बिल्डिंग में किया जा रहा है। सोमवार को पोस्टमार्टम हाउस की पड़ताल करने पर यह खुलासा हुआ। वहीं, प्रथम तल पर रह रही महिलाओं से जब बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने कुछ भी बताने से मना कर दिया। पोस्टमार्टम घर पर कार्यरत कर्मी ने भी इस संबंध में कुछ भी बोलने से मना कर दिया। सरकारी भवन का यह दुरुपयोग जिले के आला अधिकारियों की नाक के नीचे हो रहा है और सभी चुप्पी साधे हैं।
विज्ञापन

आधुनिक चीर घर में शवों का पोस्टमार्टम करवाने के लिए आने वाले परिजनों के बैठने के लिए लाखों की लागत से रिलेटिव शेड का निर्माण करवाया गया था, लेकिन वर्तमान में इस पर ताला लटकता देखा जा रहा है। वहीं शवों के साथ आने वाले परिजनों को बाहर सड़क पर खड़े होकर इंतजार करते देखा जा रहा है। वहीं कई परिजनों को वाहनों की शरण लेते भी देखा जा रहा है।
पोस्टमार्टम घर पर बने पुरुष व महिला शौचालयों पर भी ताला लटकता है, जिसके चलते शवों के साथ पोस्टमार्टम घर आने वाली महिलाओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। पड़ताल में एक शव के साथ पोस्टमार्टम कराने आई महिला सिपाही को खड़े होकर प्रतीक्षा करते देखा गया। महिला प्रसाधन को लेकर जब उनसे बात की गई तो उन्होंने बताया कि वह पहली बार आई हैं। लेकिन यहां प्रसाधन की कोई व्यवस्था नहीं दिख रही है।
पोस्टमार्टम घर के संबंध में कोई भी जानकारी नहीं है। आप लिखित पत्र दे दीजिए हम जांच करवा लेंगे। जांच में अगर कोई अव्यवस्था मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- सतीश कुमार सिंह, सीएमओ, बहराइच
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें