फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झोपड़ी में लगी आग से सामान राख, युवक झुलसा

विज्ञापन
विज्ञापन
बौंडी (बहराइच)। चंदनापुर गांव निवासी युवक की झोपड़ी में अज्ञात कारणों से आग लग गई। जब तक कोई कुछ समझ पाता। तब तक झोपड़ी आग का गोला बन चुकी थी। सामान निकालते समय युवक भी झुलस गया जिसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना स्थानीय लेखपाल को दी गई है। महसी तहसील क्षेत्र अंतर्गत चंदनापुर निवासी कुलदीप पुत्र कंधई फूस की झोपड़ी में अपना जीवन यापन कर रहे थे। रविवार देर रात अज्ञात कारणों से झोपड़ी में आग लग गई। आग लगते ही झोपड़ी जलने लगी। जब तक ग्रामीण एकत्र होकर आग बुझाने के लिए जुटते तब तक झोपड़ी आग का गोला बन गई। गांव निवासी निराले झोपड़ी में बंधी बकरी व सामान निकालने के चक्कर में झुलस गए। इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ग्रामीणों ने क्षेत्रीय लेखपाल को घटना की सूचना दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें