फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम का आदेश मेडिकल कॉलेज प्रशासन के ठेंगे पर

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। मेडिकल कॉलेज में बने रैन बसेरे की खिड़की का शीशा टूटा हुआ है। डीएम ने निरीक्षण के दौरान सीएमएस को शीशा बदलवाने का निर्देश दिया था, लेकिन डीएम के निर्देश को मेडिकल कॉलेज के सीएमएस ठेंगे पर रखते है। शायद यही कारण है कि डीएम के निरीक्षण को एक सप्ताह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी सीएमएस ने रैन बसेरे के टूटे शीशे नहीं बदलवाए जिसका खामियाजा रैन बसेरे में रुकने वाले तीमारदारों को ठंड में ठिठुरते हुए रात बिताकर भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

तराई में लगातार बढ़ रही ठंड को देखते हुए शहर के अलग-अलग स्थानों पर रैन बसेरे बनाए गए हैं। रैन बसेरे में रुकने वालों को दी जाने वाली सुविधाओं का जायजा लेने के लिए बीते तीन दिसंबर की रात डीएम डॉ. दिनेश चंद्र व सिटी मजिस्ट्रेट ज्योति राय ने औचक निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान मेडिकल कॉलेज परिसर में पुराना महिला अस्पताल के सामने बने रैन बसेरे की खिड़की का शीशा टूटा मिला था। इसे देखकर डीएम ने नाराजगी जताई थी और बदलवाने का निर्देश दिया था।
10 दिन बीत जाने के बाद भी रैन बसेरे की खिड़की का शीशा टूटा हुआ है। इससे रात में रुकने वाले तीमारदार या अन्य लोगों को ठंडी हवाओं में ठिठुरना पड़ रहा है। डीएम के निर्देश को ठेंगा दिखा रहे सीएमएस रैन बसेरे में तख्त रखवाने की बात भी भूल गए हैं।
विज्ञापन

रैन बसेरे में खिड़की का टूटा शीशा बदलवाने के लिए ठेकेदार को ऑर्डर दिया गया है। ठेकेदार से जल्द से जल्द शीशा बदलने की बात भी कही गई है। दो दिन के अंदर शीशा बदल दिया जाएगा। डीएम के अन्य आदेशों का भी पालन किया जा रहा है।
- ओपी पांडेय, सीएमएस, मेडिकल कॉलेज
मेडिकल कॉलेज में बने रैन बसेरे की खिड़की के टूटे शीशे को बदलवाने के निर्देश दिए गए थे। अब तक शीशा क्यों नहीं बदला इसको लेकर सीएमएस से बात करूंगी। जल्द से जल्द शीशा बदलवाने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

- ज्योति राय, सिटी मजिस्ट्रेट, बहराइच
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें