फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उमड़ा सैलाब, तीन घंटे जाम रहा हाईवे

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। बलरामपुर में आयोजित प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए शहर के बाहर एकत्र हुए वाहनों का सैलाब सड़क पर उमड़ा तो लखनऊ-बहराइच हाईवे पूरी तरह जाम हो गया। लगभग तीन घंटे तक हाईवे जाम रहा। जिससे आने-जाने वाले राहगीरों को परेशानी झेलनी पड़ी। जाम छूटने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

बलरामपुर में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जिले से लोगों को हुजुम शनिवार की सुबह रवाना हुआ। महसी विधानसभा के लोगों का हुजुम शहर के बाहरी छोर पर स्थित सहारा मैदान में एकत्र हुआ। बड़ी बस, छोटे वाहन जब एक साथ लखनऊ-बहराइच हाईवे पर आए तो जाम लग गया। आलम यह रहा कि टिकोरा मोड़ से लेकर बंजारी मोड़ तक जाम लग गया और जाम में फंसे लोग आगे-पीछे भी नहीं जा सकते थे। यह जाम सुबह नौ बजे से 12 बजे तक लगा रहा। जाम में फंसे लोग काफी परेशान दिखे। जब बलरामपुर के लिए उमड़ा सैलाब रवाना हो पाया। तब जाकर जाम का झाम खत्म हुआ और लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें