फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाघरा में कूदी महिला को पुलिस कर्मियों ने सुरक्षित निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। लखनऊ के घोसियाना निवासी एक महिला ने घरेलू कलह से तंग आकर बुधवार को संजय सेतु से घाघरा नदी में छलांग लगा दी। महिला के नदी में कूदने की सूचना पर पहुंची जरवल चौकी पुलिस ने नाविक की मदद से महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन

लखनऊ के घोसियाना निवासी 32 वर्षीय शाहिना उर्फ मनी पत्नी तबरेज आलम ने घरेलू कलह से तंग आकर बुधवार को घाघरा नदी में छलांग लगा दी। महिला के नदी में कूदने पर राहगीरों ने तत्काल इसकी सूचना घाघरा घाट चौकी पर तैनात सिपाही उमाशंकर, शुभम व संजीत को दी। सिपाहियों ने त्वरित कार्रवाही करते हुए नाविक की मदद से महिला को जिंदा बाहर निकाल लिया। पुलिस कर्मियों ने मामले की जानकारी शाहिना के घर वालों को दी। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि घर में मामूली कहासुनी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें