फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौथे दिन खत्म हुआ किसानों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। बकाया गन्ना भुगतान के लिए सुजौली थाना क्षेत्र के गन्ना किसान बीते चार दिन से धरना प्रदर्शन कर रहे थे। बुधवार को खंभारखेड़ा मिल की ओर से किसानों के खाते में 10 करोड़ का बकाया भुगतान भेजने और 25 दिसंबर तक पूर्ण भुगतान का वादा किया गया। इसके बाद किसानों ने प्रदर्शन समाप्त किया। सुजौली थाना क्षेत्र में स्थापित खंभारखेड़ा चीनी मिल के क्रय केंद्रों पर गन्ना तौल करवाने वाले क्षेत्र के हजारों किसान बकाया भुगतान के लिए चार दिन से लामबंद थे।
विज्ञापन

किसानों ने सभी सातों क्रय केंद्रों पर तालाबंदी के साथ ही मिल गेट पर भी ताला जड़ दिया था। इसके बाद बुधवार को मिल प्रशासन ने किसानों की बात मान ली। चीनी मिल प्रशासन की तरफ से यूनिट हेड, सीडीओ आदि ने भारतीय किसान यूनियन के नेतृत्व में प्रदर्शन कर रहे किसानों से वार्ता की और बुधवार रात तक किसानों के खाते में 10 करोड़ की पहली किश्त भेजने का वादा किया। मिल की ओर से किसानों से 13 दिसंबर को 15 करोड़ व शेष 140 करोड़ का भुगतान 25 दिसंबर को करने का वादा किया गया है। भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष गुरवंत चीमा ने कहा की तय तिथि पर भुगतान नहीं किया जाता है तो इस बार और बड़े स्तर पर धरना प्रदर्शन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें