फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज मटेरा में माहौल बनाएंगे स्वतंत्रदेव

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह बुधवार दोपहर मटेरा पहुंच रहे हैं। वह रेलवे स्टेशन ग्राउंड पर पहले रैली को संबोधित करेंगे। इसके बाद मंडल अध्यक्ष आलोक अग्रवाल के आवास पर विधानसभा संचालन समिति की बैठक करेंगे। उनके आगमन को लेकर बीजेपी संगठन मंगलवार को पूरे दिन तैयारियां करता रहा। बता दें कि बीजेपी 2017 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी से हार गई थी।
विज्ञापन

इस सीट को संभालने के लिए बीते छह महीने से प्रयास भी चल रहे हैं। बीते दिनों मुख्यमंत्री का दौरा भी इसी विधानसभा क्षेत्र को लेकर प्रस्तावित था, लेकिन बरसात होने के कारण वह नहीं आ सके और वर्चुअल संबोधन करना पड़ा। अब बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह का दौरा निर्धारित हुआ है। वह मैदान में जनता को संबोधित करेंगे और विधानसभा संचालन समिति की बैठक करेंगे। किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह जीतू ने बताया कि वह हेलीकॉटर से हेलीपैड आएंगे। कार्यक्रम समापन के बाद प्रदेश अध्यक्ष लखनऊ लौट जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें