फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगली हाथियों ने ढहाया ग्रामीण का घर

विज्ञापन
विज्ञापन
बिछिया (बहराइच)। कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के कतर्नियाघाट रेंज अंर्तगत भवानीपुर गांव में जंगली हाथियों के झुंड ने जमकर उत्पात मचाया। हाथियों के हमले में एक ग्रामीण का कच्चा मकान भी ढह गया। हाथियों ने ग्रामीण के मकान में रखे चार क्विंटल धान को भी निवाला बना लिया।
विज्ञापन

कतर्निया रेंज स्थित ग्रामों के ग्रामीण आये दिन हाथियों के हमले से परेशान हैं। बीते एक सप्ताह से भवानीपुर के आसपास टस्कर हाथी अपना डेरा बनाये हुए हैं। शुक्रवार की रात भी जंगल से निकले टस्कर हाथियों के झुंड ने भवानीपुर ग्राम में जमकर उत्पात मचाया। हाथियों ने ब्रजमोहन पुत्र रामकिशुन के घर को ढहा दिया। घर में रखे चार क्विंटल धान भी हाथियों ने खा लिया। घटना से ग्रामीणों में काफी दहशत बनी हुई है। घटना की जानकारी ग्रामीणों ने वन कर्मियों को दी। वन क्षेत्राधिकारी रामकुमार के नेतृत्व में वन कर्मियों ने घटनास्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें