फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई की आग में झुलस रही जनता

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के तत्वावधान मेें तहसील महसी के सिंगिया गांव से शनिवार को समाजवादी परिवर्तन यात्रा का आरंभ किया गया। इस दौरान सपाइयों ने देश मेें बढ़ रही महंगाई, भ्रष्टाचार व किसानों के उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाते हुए राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम महसी को सौंपा।
विज्ञापन

मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष अनीस राजा शनिवार को पहुंचे तो ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष अजितेश व लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष नंदेश्वरनंद यादव की अगुवाई काफी संख्या मेें मौजूद सपाइयों ने उनका भव्य स्वागत किया। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष महसी के सिंगिया गांव पहुंचे और समाजवादी परिवर्तन यात्रा मेें शामिल हुए। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार की गलत नीतियों से आज पूरा देश भीषण महंगाई की आग मेें झुलस रहा है।
भ्रष्टाचार व अपराध का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। भाजपा के जिम्मेदार सपा सरकार के विकास कार्यों को अपनी झोली मेेें डालकर पीठ थपथपाते हुए जनता को गुमराह कर रहे हैं। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव, पूर्व विधायक शब्बीर वाल्मीकि, देवेश मिश्रा, रकीबुद्दीन, कय्यूम खान, निशा शर्मा, आमिर अली, सुधीर मिश्रा, अखंड सिंह, उमाशंकर मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें