फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाजवादी लोहिया वाहिनी की गांव-गांव चौपाल शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। समाजवादी लोहिया वाहिनी की ओर से शनिवार से विकास खंड नवाबगंज से गांव-गांव चौपाल कार्यक्रम का प्रारंभ किया गया। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने देश मेें बढ़ रही महंगाई के बारे जनता को सचेत करते हुए सपा शासनकाल के विकास कार्यों की जानकारी दी।
विज्ञापन

चौपाल कार्यक्रम मेें मुख्य अतिथि वाहिनी के जिलाध्यक्ष नंदेश्वरनंद यादव रहे। कार्यक्रम लोहिया वाहिनी नवाबगंज के महासचिव गुरुदीन यादव की देखरेख में हुआ। नंदेश्वरनंद ने कहा कि प्रदेश मेें भाजपा के पांच साल पूरे होने को है, लेकिन सिर्फ सपा के विकास कार्यों के नाम बदलकर उद्घाटन किया गया है। देश की संपत्ति पूंजीपतियों के हवाले कर दी गई है। इनको जनता के दर्द से कोई मतलब नहीं रहा। कार्यक्रम मेें जिला उपाध्यक्ष हारुन खान, मुनव्वर अली, मोती प्रधान, अरविंद गिरी, विनोद यादव, अमरदीप यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें