फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखंड ज्योति यात्रा पहुंची, भक्तों ने किया स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
नानपारा (बहराइच)। कोरोना के प्रकोप से जान गंवाने वालों की आत्मिक शांति के लिए जयपुर से भारत भ्रमण के लिए निकली श्री श्याम आराधना अखंड ज्योति दर्शन यात्रा शनिवार को बहराइच के नानपारा पहुंची। श्याम प्रेमियों ने दर्शन यात्रा का स्वागत किया। पूजा-अर्चना के लिए तांता लगा रहा।
विज्ञापन

श्री श्याम प्रभु एवं दादी राणी सती समिति की ओर से जयपुर से भारत भ्रमण के लिए निकली श्री श्याम आराधना अखंड ज्योति दर्शन यात्रा का नगर के हमीरवासिया सदन पर श्याम प्रेमियों ने स्वागत किया। यात्रा लेकर चल रहे श्याम प्रेमी कुमार गिरिराज शरण ने बताया कि 26 मार्च, 2021 को जयपुर से खाटू श्याम प्रभु की यात्रा को लेकर वह भारत भ्रमण पर निकले हैं। यात्रा का जगह-जगह श्याम प्रेमियों ने भजन कीर्तन कर स्वागत किया।
उन्होंने बताया कि कोरोना के प्रकोप से जो लोग स्वर्गधाम पधार चुके हैं उन लोगों की आत्मिक शांति के लिए यात्रा निकाली गई है। यात्रा में मंदिर समिति के रामस्वरूप टेकड़ीवाल, अजीत भीमराजका, सुरेश गोयल, रामकिशोर अग्रवाल, राजेंद्र प्रसाद, मनीरामका, राजेश भीमराजका, प्रदीप, राजीव गोयल, राजेश शाह, आनंद पोद्दार, सर्वेश टेकड़ीवाल, अजय कुमार गुप्ता, ओमप्रकाश पोद्दार, ऊषा सिंघानिया, कल्पना जायसवाल, मंजू अग्रवाल शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें