तेजवापुर (बहराइच)। सरकार ने सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का दावा किया है। सरकार के फरमान के बाद भी सड़कों का बुरा हाल है। बहराइच-सीतापुर हाईवे पर स्थित मानपुरवा के पास सड़क पर एक बड़ा गड्ढा है। इस वजह से कभी भी हादसा हो सकता है। सड़क से रोजाना हजारों वाहन गुजरते हैं।
यह सड़क लखीमपुर, हरदोई, बरेली व दिल्ली तक जाती है, लेकिन अधिकारियों की लापरवाही से गड्डा अब तक भरा नहीं गया है। स्थानीय लोगों ने कई बार इसकी शिकायत संबधित अधिकारी से की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। समाजसेवी सचिन श्रीवास्तव ने डीएम से शिकायत करने की बात कही है। अधिशाषी अभियंता पीडब्लूडी अशोक वर्मा ने कहा कि हाईवे पर हर जगह सड़कों की मरम्मत हो चुकी है। कहीं कोई गड्ढा नहीं बचा है।