फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध तरीके से बन रहे पटाखे, हादसे की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
पयागपुर। थाना क्षेत्र के कोटबाजार में अवैध पटाखों का निर्माण निरंतर जारी है। एक-दो नहीं बल्कि कई लोग इस कारोबार से जुड़े हैं। खास बात यह है कि किसी के पास पटाखा बनाने का लाइसेंस नहीं है। ऐसी स्थिति में क्षेत्र में कभी भी विस्फोट जैसे हादसे हो सकते हैं। पटाखों के निर्माण के दौरान ही हुए विस्फोट में कुछ वर्ष पहले एक महिला की जान भी जा चुकी है।
विज्ञापन

दीपावली नजदीक आते देख क्षेत्र में अवैध पटाखों का निर्माण जारी है। गोदामों में बड़े पैमाने पर विस्फोटक सामग्री एकत्रित है। पुलिस क्षेत्र में चहलकदमी तो करती है, लेकिन गोदामों का पता नहीं कर पा रही है। बताते चलें कि 2009 में कोट बाजार निवासी रफीक पुत्र बसीर अहमद के खिलाफ अवैध विस्फोटक सामग्री रखने के आरोप में 2011 में मुकदमा दर्ज हो चुका है। 2015 में यहीं के अरसद के खिलाफ भी इन्हीं धाराओं में मुकदमा दर्ज हो चुका है। 2015 में ही कोटबाजार के अब्दुल कलाम पुत्र नजर मोहम्मद के विरुद्ध मामला पंजीकृत हुआ था। बताते चलें कि विस्फोट के दौरान ही आरोपी अब्दुल कलाम की पत्नी अमाना की मौत हुई थी। 2020 के बाद यहां पर अब तक किसी का लाइसेंस प्रशासन ने नहीं बनाया है। इसके बावजूद लगातार पटाखों का निर्माण किया जा रहा है। स्थानीय लोग बताते हैं कि ऐसे ही अवैध रूप से पटाखों का निर्माण जारी रहा तो हादसे की आशंका है।
विज्ञापन

पटाखों को लेकर सोमवार को छापा मारा गया था। इस दौरान कुछ मिला नहीं। 2020 के बाद किसी का लाइसेंस भी नहीं बना है। - हरेंद्र कुमार मिश्र, एसएचओ, पयागपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें