फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंडबोआ सांप पकड़कर ले जा रहे दो तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
उर्रा (बहराइच)। मुर्तिहा रेंज की सेमरीघटही बीट में सेंडबोआ सांप पकड़ कर ले जा रहे दो तस्करों को वन विभाग की टीम ने पकड़ लिया। रेंज केस दर्ज कर तस्करों को जेल भेजा गया है। सांप को जंगल में छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन

प्रभागीय वनाधिकारी आकाशदीप बधावन ने मुर्तिहा रेंज के वन क्षेत्राधिकारी को जंगल में सघन गश्त के निर्देश दिए थे। डीएफओ के निर्देश पर मुर्तिहा रेंज के वन दरोगा गणेश शंकर शुक्ला, वन रक्षक बब्बन प्रसाद और वन्यजीव रक्षक प्रवेश कुमार सेमरीघटही बीट में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान दो लोग बोरी में कुछ लाते दिखे। वनकर्मियों ने बोरी की तलाशी ली तो उसमें सेंडबोआ सांप मिला। इस पर दोनों को रेंज कार्यालय लाया गया। पूछताछ में पता चला कि ये लोग दुर्लभ सेंडबोआ सांप की तस्करी कर रहे हैं। इस पर दोनों के विरुद्ध रेंज केस दर्जकर जेल भेज दिया गया। इनकी पहचान रुपईडीहा थाना क्षेत्र के तकिया गांव निवासी तिलकराम और कोयली के रूप में हुई है। डीएफओ ने बताया कि सांप को जंगल में छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें