फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक साथ तीन बच्चों को दिया जन्म

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चित्तौरा में गर्भवती ने बृहस्पतिवार सुबह तीन नवजात बेटों को जन्म दिया। सभी सुरक्षित हैं। चिकित्सकों की देखरेख में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

सदर तहसील क्षेत्र अंतर्गत नसरापुर गांव निवासी गीता देवी गर्भवती थीं। बृहस्पतिवार तड़के प्रसव पीड़ा होने पर परिवार के लोगों ने 108 नंबर पर फोन किया। महिला को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चित्तौरा पहुंचाकर भर्ती कराया गया। अधीक्षक डॉ. कुंवर रितेश ने बताया कि महिला की जांच कराई गई, जिसमें सामान्य प्रसव की रिपोर्ट मिली। स्टाफ नर्स सरिता सागर और आशा बहू की मदद से महिला का सामान्य प्रसव कराया गया। महिला ने पांच-पांच मिनट के अंतराल पर तीन बेटों को जन्म दिया। डॉ. रितेश ने बताया कि सभी नवजात बच्चे व प्रसूता देखरेख में हैं। चिकित्सक के मुताबिक, बच्चों का वजन 1.655 किलो, 1.618 किलो और 1.850 किलो है। एक साथ तीन बच्चों का जन्म अस्पताल में होने से स्वास्थ्य कर्मियों के साथ परिवार के लोग भी खुश हैं।
विज्ञापन

सीएचसी चित्तौरा में एक साथ तीन बेटों को जन्म देने वाली महिला पहले से सात बच्चों की मां है। एक बेटी की मौत हो गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें