फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ के पानी में डूबकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खैरीघाट (बहराइच)। कोटिया गांव में मवेशी के लिए चारा लाने गए युवक की बाढ़ के पानी में डूबकर मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हरदी थाना क्षेत्र के कोटिया गांव निवासी 40 वर्षीय शिवशंकर बाजपेई पुत्र रवींद्रनाथ बाजपेई घर से कुछ दूरी पर स्थित खेत में मवेशी के लिए चारा काटने गए थे।
विज्ञापन

चारा काटकर वापस लौट रहे थे तभी पैर फिसल गया और वह खेत के गहरे पानी में चले गए। गहरे पानी में जाने के कारण वह डूब गए। घटना की जानकारी होने पर परिजन व पुलिस मौके पर पहुंची। हरदी थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें