फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कम खाद्यान्न देने का आरोप लगा कोटेदारों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
फखरपुर (बहराइच)। ब्लॉक मुख्यालय पर कोटेदारों ने गोदाम प्रभारी पर कम खाद्यान्न देने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन के बाद कोटेदारों ने अपनी मांगों का एक ज्ञापन भी उपजिलाधिकारी और जिला पूर्ति अधिकारी को प्रेषित किया।
विज्ञापन

फखरपुर विकास खंड के कोटेदार बुधवार को पंचम, राजकुमार, शिवकुमार व अमरीश की अगुवाई में ब्लाक मुख्यालय पर एकत्रित हुए। कोटेदारों का आरोप था कि गोदाम से जो राशन वितरण के लिए दिया जाता है, उसमें प्रति बोरी पांच किलो खाद्यान्न कम रहता है। इसकी शिकायत भी समाधान दिवस में एसडीएम, क्षेत्रीय विधायक व कैबिनेट मंत्री से की गई, लेकिन अभी तक न तो व्यवस्था सुथरी और न ही किसी पर कोई कार्रवाई हुई। इससे नाराज कोटेदारों ने विरोध जताते हुए बुधवार को नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। सभी का कहना है कि कम वितरण पर कोटेदारों के खिलाफ तो कार्रवाई की जा रही है लेकिन घटतौली करने वाले गोदाम प्रभारी पर कोई कार्रवाई नहीं होती। प्रदर्शन के बाद कोटेदारों ने जिला पूर्ति अधिकारी अनंत प्रताप सिंह और उपजिलाधिकारी को ज्ञापन भेजकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें