फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद रहेंगे बैंक, नगदी की समस्या से होंगे परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। आगामी त्योहारों के कारण इस सप्ताह तीन दिन बैंकों पर ताले लटकते रहेंगे। नवमी, दशहरा और रविवार होने से दिक्कत होगी। करीब दो सौ करोड़ रुपये के चेकों की क्लीयरिंग फंसने का भी अनुमान है। वहीं, एटीएम से पैसे निकालने की समस्या से भी जूझना पड़ सकता है। हालांकि, बैंक अधिकारी व्यवस्थाएं दुरुस्त रहने का दावा जरूर कर रहे हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को नवरात्र की नवमी होने से बैंक बंद रहेंगे तो वहीं अगले दिन दशहरा पड़ रहा है। इसके बाद शनिवार को बैंक खुलेंगे, मगर उसमें भी अधिक बैंकिंग दबाव होने से कामकाज प्रभावित होने की आशंका है। अगले दिन रविवार होगा। साप्ताहिक बंदी के कारण बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में बैंकिंग से जुड़े काम प्रभावित होने स्वाभाविक हैं। करीब दो सौ करोड़ रुपये से अधिक की चेक क्लीयरिंग फंसने का भी अनुमान है। हालांकि बैंक अधिकारियों का कहना है कि बैंक बंद होने से कुछ दिक्कत जरूर रहेगी। इसके बाद भी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने का प्रयास होगा।
नवरात्र के साथ ही सहालग का दौर शुरू हो गया है। कोरोना संक्रमण के कारण दो साल से सुस्त चल रही कारोबार की रफ्तार बढ़ने की उम्मीद है। इस बीच बैंकों की बंदी से व्यापारियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

नवमी, दशहरा व रविवार के कारण बैंक बंद रहेंगे। कुछ समस्या जरूर आएगी, मगर अब ऑनलाइन बैंकिंग ने कुछ हद तक सरलता प्रदान की है। छुट्टी होने के कारण बैंकों के एटीएम में कैश भरने की व्यवस्था भी जरूर रहेगी।
विज्ञापन

- अमित गौरव, एलडीएम, बहराइच
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें