फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोर की हत्याकर तालाब में फेंका गया था शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच/पयागपुर। तीन दिन पहले घर से निकले किशोर की अपहरण के बाद उसकी हत्या की गई थी। हत्या करने के बाद शव को तालाब मेें फेंककर हत्यारे फरार हो गए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने से मौत की पुष्टि हुई है। पुलिस ने मुकदमे में हत्या की धारा बढ़ाकर जांच शुरू कर दी है। हत्यारों को पकड़ने के लिए पुलिस की चार टीमें लगी हुई है। नेतृत्व पयागपुर सीओ कर रहे है।
विज्ञापन

पयागपुर थाना क्षेत्र के शिवदहा गांव निवासी राकेश सिंह का 14 वर्षीय बेटे अंश सिंह बीते रविवार की दोपहर घर से स्नान करके निकला था। देर शाम वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने थाने पर सूचना दी थी। पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी कि सोमवार की देर शाम बगल के ही गांव ककरहा में स्थित तालाब में शव मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने से मौत की पुष्टि हुई है। पुलिस सूत्रों की माने तो हत्यारों ने गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया और उसके बाद शव को तालाब में फेंककर फरार हो गए। पुलिस ने मामले की तहकीकात शुरू कर दी है। पयागपुर थानाध्यक्ष हरेंद्र मिश्रा ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या हत्या का मामला प्रकाश में आया है। हर बिंदु पर जांच की जा रही है। खुलासे के लिए चार टीमें लगी हुई है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
मृतक किशोर के पिता राकेश सिंह के पिता ने बताया कि बेटे की हत्या ही हुई है। मुझे जो आधार मिले थे वह मैने पुलिस को दे दिया है। पुलिस जांच कर रही है। मेरे बेटे की हत्या क्यों की गई यह बात समझ में नहीं आ रही है।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों के माने तो घटना का खुलासा करने में जुटी पुलिस को अहम सुराग हाथ लगा है। कुछ इनपुट मृतक किशोर के पिता ने भी दिया है, जिसपर पुलिस व सर्विलांस टीम काम कर रही है। पूछताछ के लिए कुछ लोग हिरासत में लिए गए है। कयास लगाया जा रहा है कि कड़ी से कड़ी मिलते ही पुलिस घटना का खुलासा कर आरोपियों को जेल भेजेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें