फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजेश रिसिया व बृजेश बने जरवलरोड थानाध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। कानून-व्यवस्था को चुस्त दुरूस्त बनाए रखने के लिए एसपी ने सात थानाध्यक्षों के कार्यप्रभार में फेरबदल किया है। गैर जनपद से आए निरीक्षकों को भी थाने की कमान संभालने का मौका मिला है। अभी भी गैर जनपद से आए कई निरीक्षक चार्ज पाने की जुगाड़ में लगे हुए है।
विज्ञापन

एसपी सुजाता सिंह ने बताया कि गैर जनपद से आए निरीक्षक बृजेश कुमार पांडेय को जरवलरोड थानाध्यक्ष, निरीक्षक परमानंद तिवारी को फखरपुर थानाध्यक्ष, निरीक्षक दददन सिंह को हुजुरपुर थानाध्यक्ष, निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह को रामगांव व निरीक्षक हरेंद्र कुमार मिश्र को पयागपुर थानाध्यक्ष बनाया गया है। एसपी ने बताया कि रामगांव थानाध्यक्ष राजेश सिंह को रिसिया थानाध्यक्ष, फखरपुर थानाध्यक्ष राजेश कुमार को नगर कोतवाल बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें